दौराला में संतों की दिल्ली जा रही यात्रा का स्वागत
Meerut News - हरिद्वार से दिल्ली की ओर निकाली जा रही संतों की पदयात्रा का दौराला में स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व यति रामस्वरूपानंद गिरी कर रहे हैं, जिसमें अन्य संत भी शामिल हैं। यह यात्रा 1 मार्च को शुरू हुई थी और 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में समाप्त होगी।

संतों द्वारा यूजीसी के नए नियमों के विरोध में हरिद्वार से दिल्ली निकाली जा रही पदयात्रा का दौराला में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल संतों ने दौराला स्थित विद्यालय में रात्रि विश्राम भी किया। गुरुवार को रवाना हुई यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। यात्रा का समर्थकों ने टोल प्लाजा, मोदीपुरम आदि जगह जगह स्वागत किया गया। दहिया की शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी द्वारा पदयात्रा का नेतृत्व किया गया। यात्रा में उनके साथ गुरु यति परमात्मानंद गिरी, यति सत्यमित्रानंद गिरी और अन्य शिष्य भी शामिल हैं। यति रामस्वरूपानंद गिरी ने बताया कि पदयात्रा एक मार्च को हरिद्वार के सर्वानंद घाट से शुरू हुई थी और 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेगी।
जहां पर देशभर के लोग जुटेंगे। दौराला पहुंचने पर मास्टर गुलशन चौहान, जगसरन कौशिक, भानु प्रताप भाटी, ओमकार, विनीत शर्मा, पंडित भोला दत्त शर्मा, मुनेश राघव, मुकेश ठाकुर, पंडित सौरभ, मयंक शर्मा, वासु शर्मा ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भी पदयात्रा को समर्थन दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक और गुलशन चौहान भी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


