फूलों की खुशबू से महकेगा फूलबाग कालोनी
फूलबाग मतलब फूलों का बाग। जैसा नाम, वैसा ही काम। फूलबाग कालोनी में अब महकेगी फूलों की खुशबू। फूलबाग में प्रवेश पर गमलों में लगवाए गए खूबसूरत पौधे आपका स्वागत करते नजर आएंगे। नगर निगम के सहयोग से...
फूलबाग मतलब फूलों का बाग। जैसा नाम, वैसा ही काम। फूलबाग कालोनी में अब महकेगी फूलों की खुशबू। फूलबाग में प्रवेश पर गमलों में लगवाए गए खूबसूरत पौधे आपका स्वागत करते नजर आएंगे। नगर निगम के सहयोग से स्थानीय पार्षद नीरज ठाकुर ने इसके लिए पहल की है। कालोनी में जगह-जगह फूलों और पौधों के गमले रखवाए गए है। उद्देश्य है कि कालोनी का नाम को चरितार्थ करना।
शहर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढ़ेर की खबरे अक्सर हम आपको दिखाते रहते हैं, लेकिन फूलबाग कालोनी की खबर एक अच्छे बदलाव का संकेत दे रही है। वार्ड-60 फूलबाग कालोनी को कौन नहीं जानता, लेकिन जल्द अब इस फूलबाग कालोनी में फूलों की खुशबू भी महकेंगीं और हर तरफ हरियाली भी नजर आएगी, क्योंकि यहां बड़े गमले रखे गए हैं और उनमें खूबसूरत पौधे भी लगा दिए गए हैं। इन पौधों को स्थानीय लोग पार्षद नीरज ठाकुर के साथ मिलकर हर रोज पानी देते हैं। जैसे ही आप फूलबाग कालोनी में प्रवेश करेंगे वैसे ही आपको बड़े-बड़े गमले भी नजर आ जाएंगे। लोग जब इस रास्ते से गुजर रहें हैं तो गमलों को देखकर चौंक भी रहें हैं, क्योंकि एक वो दौर था कि जब फूलबाग कालोनी का पूरा इलाका गंदगी और कूड़े के ढ़ेर पर अटा रहता था। अब यहां हालात बदल गए हैं। वार्ड पार्षद के कहने पर नगर निगम ने इन गमलों को रखवाया है। पार्षद नीरज ठाकुर का कहना है कि कालोनी को नाम के अनुरुप बनाने का एक प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत ही फूल लगवाये जा रहे हैं।