नरेंद्र सिंह बने श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष
Meerut News - श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथुवा में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कुल 2406 मतदाताओं में से 1513 ने मतदान किया। नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, ओमकरण उपाध्यक्ष, और अन्य सदस्य चुने गए। विजयी प्रत्याशियों ने विद्यालय के विकास का भरोसा दिलाया।

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथुवा में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद ग्रुप ‘ए’ के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कॉलेज परिसर में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। चुनाव में कुल 2406 मतदाता थे, जिनमें से 1513 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे दिन शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। घोषित परिणामों के अनुसार नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, ओमकरण उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह प्रबंधक, नरेंद्र सिंह उप-प्रबंधक तथा राजकिशोर कोषाध्यक्ष चुने गए।
सदस्य पद पर अरुण कुमार, आशीष कुमार तोमर, बृजपाल सिंह, ओमप्रकाश, सचिन कुमार, सोनवीर, सुरेश पाल, रविंद्र कुमार गुप्ता और वीरपाल निर्वाचित हुए।विजयी प्रत्याशियों ने विद्यालय के विकास, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने का भरोसा दिलाया। चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रजभूषण बंसल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए गए। उन्होंने नई प्रबंध समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


