दिव्यांग सेवा के लिए परवेज खजूरी को मिला सम्मान
Meerut News - परीक्षितगढ़ के समाजसेवी परवेज अली खजूरी को नई दिल्ली में दिव्यांगजन सेवा और कृत्रिम अंग वितरण के लिए इंटरनेशनल ग्लोबल हाई-फाई अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में दिया गया। खजूरी ने यह पुरस्कार दिव्यांगजनों को समर्पित किया जो कठिनाइयों के बावजूद उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

परीक्षितगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी परवेज अली खजूरी को नई दिल्ली में दिव्यांगजन सेवा और कृत्रिम अंग वितरण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंटरनेशनल ग्लोबल हाई-फाई अवार्ड 2026 से सम्मानित किया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित ग्लोबल मीडिया सेक्शन-4 अवार्ड समारोह 2026 में प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय जौली और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने परवेज अली खजूरी को सम्मानित किया। परवेज अली खजूरी ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी दिव्यांगजनों को समर्पित है, जो अनेक कठिनाइयों के बावजूद अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


