Meerut News: स्कूल प्रबंधन पर छात्रा के मानसिक उत्पीड़न का आरोप
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: शनिवार को ढिकोली में एक निजी स्कूल के प्रबंधन पर कक्षा 10 की छात्रा के परिजनों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। शिकायत के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Meerut News: शनिवार को ढिकोली स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधन पर कक्षा 10 की छात्रा के परिजनों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मानसिक उत्पीड़न के चलते छात्रा को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांव दरियापुर निवासी सुबोध कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। 20 अगस्त को कंप्यूटर शिक्षक के व्यवहार को लेकर उनकी बेटी समेत अन्य विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या को लिखित शिकायत दी थी, आरोप है कि उसके बाद पुत्री समेत अन्य शिकायतकर्ताओं पर प्रधानाचार्या और मैनजमेंट ने मानसिक दबाव बनाकर परेशान किया, तब से छात्रा की स्थिति गंभीर है।
थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


