अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाये दूध के दाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - -दो से तीन रुपये लीटर महंगा हुआ पराग का दूध -आज सुबह से होगा लागू,

अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाये दूध के दाम

मेरठ, मुख्य संवाददाता

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

अमूल के बाद अब मेरठ समेत प्रदेश के प्रमुख डेयरी ब्रांड पराग ने भी अपने उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दे दिया है। पराग ने दूध की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 15 मई की सुबह से लागू होगा। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपये लीटर से बढ़ाकर 72 रुपये लीटर कर दिया गया है। पराग की नई दरें मेरठ के साथ ही बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा समेत एनसीआर में लागू होगा。

Voice of UP

बढ़ती खरीद दरें

पराग के जीएम की ओर से दूध का रेट बढ़ाये जाने को लेकर गुरुवार को निर्देश जारी कर दिया गया। निर्देश के तहत फुल क्रीम, स्टैंडर्ड, सुपर स्टैंडर्ड, टोंड मिल्क और स्टैंडर्ड खुला दूध सभी के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपये लीटर से बढ़ाकर 72 रुपये लीटर किया गया है। अन्य सभी का रेट दो रुपये लीटर बढ़ाया गया है। दूध का रेट बढ़ाने का कारण खरीद दरों में निरंतर वृद्धि होना बताया गया है। 200 मिली के हिसाब से पराग का दूध अब 75 रुपये लीटर की जगह 80 रुपये लीटर मिलेगा। अर्थात 200 मिली का पैकेट 15 रुपये की जगह 16 रुपये में मिलेगा। इसी हिसाब से एजेंट का का रेट भी बढ़ा दिया गया है।

नई दरें

---------------

इस तरह होगा आज से पराग का रेट

दूध का प्रकार वर्तमान रेट आज से नई दरें(प्रति लीटर)

फुलक्रीम 69 रुपये 72 रुपये

स्टैंडर्ड 64 रुपये 66 रुपये

सुपर स्टैंडर्ड 64 रुपये 66 रुपये

टोंड मिल्क 57 रुपये 59 रुपये

स्टैंडर्ड खुला दूध 54 रुपये 56 रुपये

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पराग ने दूध की कीमतें कब बढ़ाई?
पराग ने दूध की कीमतें 15 मई से बढ़ाई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।