तार टूटकर एबीसी लाइन पर गिरा, बड़ा हादसा टला
Meerut News - नई बस्ती में शनिवार को एचटी लाइन का तार टूटकर एबीसी लाइन पर गिर गया, जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर नहीं था। हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और स्थानीय लोगों ने जर्जर लाइन बदलने की मांग की। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है।

लोकप्रिय रोड स्थित नई बस्ती में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे जा रही एबीसी (एरियल बंडल केबल) लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त नीचे से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल छाया रहा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास से होकर गुजर रही एचटी लाइन काफी जर्जर अवस्था में है। शनिवार दोपहर अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर केबल पर गिर गया।
जिसके बाद तारों में काफी देर तक धमाके हुए और फिर तार टूटकर सड़क पर गिर गए। उधर, तार गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। उधर, लोगों ने हादसे की आशंका के चलते जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


