सीबीएसई 12वीं में छात्रों ने लहराया परचम
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - किठौर के आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वीं के नतीजे शानदार रहे। साइंस में भविष्य ने 93%, आमना ने 91% और अक्शा ने 89% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में जुअरिया ने 87.3%, एलिस ने 86.2% अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी।

किठौर के आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वीं के शानदार नतीजे आए हैं। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। साइंस स्ट्रीम में भविष्य ने 93% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, आमना बतूल ने 91% से दूसरा और अक्शा जाफर ने 89% से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स वर्ग में जुअरिया ने 87.3% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि एलिस कौशिक ने 86.2% से दूसरा स्थान जीता। स्कूल प्रबंधक सलमान मुनकाद और प्रधानाचार्य जेके ढाका ने सभी छात्रों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें:सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


