
वन माफियाओं ने काटे सैकड़ों हरे पेड़, हंगामा
Meerut News - परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव में कीकर के हरे पेड़ों के अवैध कटान से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वन विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाकर लोगों ने धरना दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जांच की मांग की।
परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव में जंगलों से भारी मात्रा में कीकर के हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और पेड़ों के कटान से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि कंचनपुर घोपला जाने वाले मार्ग पर लोगों ने वन विभाग में पेड़ों के तने काटने की शिकायत की थी।
वन विभाग के अधिकारियों की सह पर पेड़ों का कटान किया गया। सामाजिक जनकल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि बिना वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान संभव नहीं है। सूचना पर वन दरोगा संदीप धईया मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेस्ट रेंजर रविकांत चौधरी ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान सामाजिक जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सैनी, गौरव पाराशर, नितिन बैसला, उत्तम शर्मा, दीपांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




