पौधों से ही हो सकती है पर्यावरण की रक्षा : वन मंत्री
वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण की रक्षा हो सकती है। पौधरोपण अभियान को घर-घर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 12 Jul 2022 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें
मेरठ। वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण की रक्षा हो सकती है। पौधरोपण अभियान को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने मेरठ क्षेत्र में एक करोड़ 11 लाख से अधिक पौधे लगाने पर संतोष व्यक्त किया।
मेरठ दौरे पर चल रहे वन राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उपस्थित वन संरक्षक गंगा प्रसाद ने बताया कि मेरठ क्षेत्र के जिलों में 5, 6 व 7 जुलाई को अभियान में लक्ष्य 1.04 करोड़ के मुकाबले एक करोड़ 11 लाख से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। मंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के संबंध में डीएफओ राजेश कुमार से भी जानकारी ली।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
