जर्जर बिजली खंभा बदलवाने की मांग, हादसे की आशंका
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - कमरानवाबान में एक पुराना बिजली का खंभा हादसे का कारण बन रहा है। स्थानीय लोग कई बार खंभा बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड सभासद ने बताया कि खंभे की स्थिति खराब होती जा रही है और यह तेज हवा में गिर सकता है।

कमरानवाबान में लगा बिजली का जर्जर खंभा हादसे का कारण बना हुआ है। खंभा काफी पुराना है, जिसके चलते वह झुक गया है। स्थानीय लोग कई बार खंभा बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड सभासद हाशिम मालिक ने बताया कि जर्जर खंभे को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि खंभे की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जोकि तेज हवा में कभी भी गिर सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


