नर्स अंजली का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेडिकल कॉलेज की नर्स की हत्या करने वाले सूफियान को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर हत्याकांड से जुड

नर्स अंजली का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज की नर्स की हत्या करने वाले सूफियान को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर हत्याकांड से जुड़ी दो वीडियो सामने आई हैं। एक वीडियो में हत्यारोपी सूफियान और उसकी बहन लाश को स्कूटी पर घर से लेकर निकले थे और इनकी आसपास के लोगों ने मदद की थी। दूसरी वीडियो हत्या से 45 मिनट बाद की है, जब एक युवती और सूफियान ने घर में तमाम साक्ष्य मिटाए थे और फरार हो गए। जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स थी। उसके साथ सूफियान नाम का वार्ड ब्वॉय पूर्व में काम करता था।

सूफियान लगातार अंजली पर शादी करने और धर्मांतरण कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था। 21 मई को अंजली को सूफियान ने बहाने से अपने लोहियानगर स्थित आवास पर बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को सूफियान ने अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दिखाने का प्रयास किया कि अंजली ने फांसी लगाई है। वहीं, इस काम में सूफियान ने अपने पुराने वार्ड ब्वॉय साथी जबर सिंह की भी मदद ली। पुलिस ने फिलहाल साजिदा और जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रविवार देररात सूफियान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।स्कूटी पर लेकर निकले थे लाश, वीडियो वायरलसूफियान के घर के सामने ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। घटना के बाद इसी कैमरे की वीडियो फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है। वीडियो में दिख रहा है कि अंजली की लाश को उठाकर सूफियान बाहर गली में आता है। इस दौरान उसकी बहन साजिदा स्कूटी स्टार्ट करती है, जबकि सूफियान लाश लेकर पीछे बैठ जाता है। गली में स्कूटी चलाने पर अंजली के पैर जमीन पर रगड़ने लगते हैं। आसपास के कुछ लोग सूफियान की मदद करते हैं और अंजली के पैरों को मोड़कर स्कूटी पर अंदर कर दिया जाता है।हत्या के बाद एक युवती के साथ मिलकर मिटाए साक्ष्यअंजली की हत्या करने के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे के आसपास सूफियान दोबारा घर पहुंचता है। उसके साथ एक अन्य युवती थी। दोनों घर में करीब आधे घंटे रहते हैं। इन्होंने साक्ष्य मिटाए और फरार हो गए। मकान से बाहर जाने की भी वीडियो रिकार्डिंग मिल गई है। पुलिस ये पता नहीं कर पाई है कि सूफियान के साथ दिखाई दे रही ये युवती कौन है।अंजली के घर पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर और सुनील भरालाअंजली के परिवार से मिलने के लिए रविवार को मंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा नेता सुनील भराला घर पहुंचे। संवेदना जताई और हर मदद का आश्वासन दिया। कहा कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। एसएसपी मेरठ से फोन पर बात कर आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी कहा गया।नर्स हत्याकांड में मुख्य आरोपी सूफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। बाकी साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।