ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमहागठबंधन संभव नहीं : जगदम्‍बिका पाल

महागठबंधन संभव नहीं : जगदम्‍बिका पाल

मेरठ। सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन प्रदेश में एक दिन के मुख्यमंत्री रहे जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि...

महागठबंधन संभव नहीं : जगदम्‍बिका पाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 12 Aug 2018 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन प्रदेश में एक दिन के मुख्यमंत्री रहे जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि रोजगार पर जो सवाल उठा रहे हैं उनके समय में इस देश में 36 करोड़ ऐसे लोग थे जिनके पास बैंक पासबुक नहीं थी। उनके समय में वित्तीय समावेशन नहीं था। भाजपा ने पहला काम वित्तीय समावेशन का किया है। उन्होंने कहा कि हमने एक करोड़ जॉब पैदा किए हैं। मुद्रा लोन दिए गए हैं। कांग्रेस और यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारत में निवेश नहीं हो रहा था। सारा निवेश साउथ अफ्रीका और यूरोप में हो रहा था। आज पूरी दुनिया में निवेश के लिए भारत सबसे पसंदीदा जगह बन चुका है। कांग्रेस यह बताए कि उनके कार्यकाल में उद्योगपति रुपये क्यों वापस कर रहे थे। महागठबंधन के सवाल पर जगदम्बिका पाल ने कहा कि यह किसी सिद्धांत पर नहीं है। ऐसे में महागठबंधन संभव नहीं है। यदि ऐसा है तो आज तक सीट शेयरिंग क्यों नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में माया और अखिलेश के साथ चुनाव लड़ने की बात है तो अभी तक दोनों की मुलाकात क्यों नहीं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें