ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनोएडा की महिला से मेरठ में रेप

नोएडा की महिला से मेरठ में रेप

नोएडा की केंद्रीय विहार कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ मेरठ में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब एक माह पहले हुई इस वारदात में पीड़िता और उसके पति ने पुलिस को सूचना दी है। मेरठ के सदर थाने में...

नोएडा की महिला से मेरठ में रेप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 18 Aug 2020 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा की केंद्रीय विहार कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ मेरठ में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब एक माह पहले हुई इस वारदात में पीड़िता और उसके पति ने पुलिस को सूचना दी है। मेरठ के सदर थाने में फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नोएडा की केंद्रीय विहार कॉलोनी निवासी महिला की शादी मेरठ में गांधी आश्रम चौराहे के पास रहने वाले युवक से हुई है। महिला का आरोप है कि 3 जुलाई को वह नोएडा से मेरठ आई थी। इस दौरान वह भैंसाली बस डिपो पर उतरी और यहां से गांधी आश्रम के लिए निकली थी। इसी दौरान उसके पति का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। महिला को घर का रास्ता ठीक से याद नहीं था, इसलिए वह परेशान हो गई। महिला ने बताया कि स्कूटी सवार एक युवक ने उसे घर तक पहुंचाने का आश्वासन देकर उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठा लिया। इसके बाद वह सोफीपुर डोगरा बस्ती ले गया। यहां पर अपनी एक महिला मित्र के मकान में उसे रखा और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ रेप किया। पूरी रात उसे उसी मकान में बंधक बनाकर रखा। महिला ने बताया कि बाद में उसने अपने पति को किसी तरह संपर्क कर बुलाया और घर चली गई। हालांकि इस दौरान वह काफी परेशान रही और अब पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता अपने पति के साथ सोमवार को नौचंदी थाने पहुंची और शिकायत की। नौचंदी पुलिस ने थाना सदर बाजार का मामला बताकर महिला और उसके पति को वहां से टरका दिया। इसके बाद सदर थाने में पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि घटना करीब एक महीने पुरानी है। इस मामले में महिला के बयान के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें