
कबड्डी में मेरठ मंडल की टीम का चयन
Meerut News - नोएडा में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सब जूनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल हुए। विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से मेरठ मंडल की टीम के 14...
नोएडा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। ट्रायल में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं की ओर से मेरठ मंडल की टीम के 14 सदस्यों का चयन किया। टीम में मेरठ से आर्यन, शिवम, अमृत चौधरी का चयन किया। गौतमबुद्धनगर से आदर्श, जय करण, सचिन भाटी, विनीत का चयन किया। बागपत से वंश, कार्तिक, अभिषेक, सूरज, आकाश का चयन किया गया। हापुड़ से पुलकित और बुलंदशहर से विपिन का चयन किया।

आरक्षित खिलाड़ियों में बागपत से अंकुर, बुलंदशहर से नकुल का चयन किया। टीम मैनेजर संजीव को चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्तूबर से किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, कबड्डी कोच संजीव आदि ने टीम को बधाई दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


