उज्बेकिस्तान में मुरलीपुर के निवेश ने जीता रजत पदक

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर 17 चैम्पियनशिप में मुरलीपुर के एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र निवेश पाल ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने 54 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान के शिनगेन कनाई को 5-0 से हराया। गांव में उनकी जीत पर जश्न का माहौल है।

उज्बेकिस्तान में मुरलीपुर के निवेश ने जीता रजत पदक

उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर 17 चैम्पियनशिप में मुरलीपुर के एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र निवेश पाल ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निवेश पाल के कांस्य पदक जीतने पर गांव में जश्न का माहौल है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एक से 15 मई तक आयोजित चैम्पियनशिप में एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र निवेश पाल ने 54 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान के शिनगेन कनाई को 5-0 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निवेश पाल इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं, इसी शानदार ट्रैक रिकार्ड के दम पर उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल के प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। निवेश पाल ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश, जनपद एवं अपने गांव तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। निवेश पाल के कास्य पदक जीतने पर गांव एवं विद्यालय में जश्न का माहाैल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।