Meerut News: शव रखकर छह घंटे हंगामा, तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: हस्तिनापुर में नितिन नागर हत्या के बाद परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। जाम लगाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

Meerut News: शव रखकर छह घंटे हंगामा, तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन

Meerut News: हस्तिनापुर के नितिन नागर हत्याकांड में आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को दिन निकलते ही गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंच गए। करीब छह घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन कराया। वहीं, तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद महापंचायत का ऐलान किया जाएगा। हस्तिनापुर थाने से 500 मीटर दूर ही शुक्रवार शाम को नितिन नागर और प्रिंस पर कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी। वारदात में नितिन को गोली लगी और उनकी मौत हो गई थी। देररात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी。

प्रदर्शन का प्रारंभ

शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे ही लोगों ने नितिन का शव गणेशपुर तिराहे पर रखकर हंगामा कर जाम लगा दिया। सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। नितिन के पिता रोते हुए बोले कि बेटे का क्या कसूर था, जो उसकी हत्या हुई। इस दौरान लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस-प्रशासन ने तीन आरोपियों सत्य उर्फ मिट्ठू निवासी जे-ब्लॉक, उत्सव निवासी पाली और गोल्डी निवासी रानी नंगला के घर बुलडोजर एक्शन शुरू कराया। मकान की गैलरी और बाकी हिस्सा क्षतिग्रस्त किया गया। छह घंटे हंगामे के बाद पुलिस को 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इसके बाद जाम खुलवाया गया और शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर, पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी हाथ नहीं आए हैं। पुलिस की चार टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

---

नितिन नागर हत्याकांड में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है।

बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी मेरठ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नितिन नागर की हत्या कब हुई थी?−
नितिन नागर की हत्या शुक्रवार शाम को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: शव रखकर छह घंटे हंगामा, तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन