ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनीता गुप्ता बनी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर

नीता गुप्ता बनी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को चलाए जाने वाले अभियान के लिए फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य नीता गुप्ता को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले अर्जुन अवार्डी अलका...

नीता गुप्ता बनी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 08 Dec 2017 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को चलाए जाने वाले अभियान के लिए फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य नीता गुप्ता को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत पांच अन्य हस्तियों को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा चुका है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम शहर को देश के प्रथम 100 शहरों में शामिल करने के लिए तमाम कवायद कर रहा है। नगर निगम ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने, लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की ठान ली है। लोगों को स्वच्छता के प्रेरित जागरूक करने के लिए शहर की विभिन्न क्षेत्रों की कुछ हस्तियों को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

गुरुवार को नगर निगम ने फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य और शहर की रहने वाली नीता गुप्ता को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उनकी अपील के साथ शहर में स्वच्छता को लेकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण के लिए टीम मेरठ पहुंच जाएगी। 20 दिनों तक टीम शहर में रहेगी और शहर में निरीक्षण करेंगी। नगर निगम पूर्व में स्वच्छता अभियान के लिए अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, सना खान और पहल एक प्रयास संस्था के डॉक्टर विश्वजीत बैंबी को भी ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं।

वार्डों में नगर निगम बनाएंगे स्वच्छता मित्र

नगर निगम के अफसर शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्वच्छता समितियों के गठन के बाद अब स्वच्छता मित्र भी बनाएंगे। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में नगर निगम उनका सहयोग भी लेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें