ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनिर्जला एकादशी पर किया दान

निर्जला एकादशी पर किया दान

शहर में विभिन्न महिला संगठनों ने निर्जला एकादशी पर फल और शर्बत का वितरण किया। साथ ही मंदिरों में दान किया गया। शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। कुछ जगह श्रीकृष्ण भगवान का कीर्तन भी हुआ।...

निर्जला एकादशी पर किया दान
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 14 Jun 2019 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में विभिन्न महिला संगठनों ने निर्जला एकादशी पर फल और शर्बत का वितरण किया। साथ ही मंदिरों में दान किया गया। शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। कुछ जगह श्रीकृष्ण भगवान का कीर्तन भी हुआ। वहीं, महिलाओं ने पंखों का वितरण भी किया।

हनुमानपुरी में महिलाओं ने शर्बत का घड़ा, फल और पंखों का दान किया। मौके पर बीना वर्मा, मेघा वर्मा, क्षमा अग्रवाल, टिवंकल, ताशु आदि रहीं।

महिला अग्रचेतना परिषद द्वारा निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरित किया गया। मौके पर डॉ. साधना मित्तल, रीना सिंघल, आशा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, निर्मल जिंदल, सीमा गुप्ता, निशा, कमलेश, शशि, अंजलि, मिथलेश, शिल्पी, बबीता, नीलम, रमा, माला, अंजु, अंजु अग्रवाल आदि रहीं।

महिला एकता मिलन एवं इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट की ओर से शर्बत वितरण किया गया। मौके पर सुनील काम्पलेक्स में शर्बत पिलाया गया। साथ ही रीता चत्था, गीता मनोज, कौशल्या, डीएन गुप्ता, मधु ऐलन, लतिका, राधिका आत्रेय, रूपम, शशि आदि रहीं।

सुपर योग द्वारा निर्जला एकादशी पर श्रीकृष्ण का कीर्तन भजन किया गया। महिलाओं ने लाल पीले रंग के वस्त्र धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के नाम का गुणगान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें