ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनिगम के लेखाधिकारी के ट्रांसफर पर अलग-थलग पड़े महानगर अध्यक्ष

निगम के लेखाधिकारी के ट्रांसफर पर अलग-थलग पड़े महानगर अध्यक्ष

नगर निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी के ट्रांसफर को लेकर भाजपा में महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग अलग-थलग पड़ गये हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता सहित निगम कार्यकारिणी के सभी पांच भाजपा सदस्यों ने नगर...

निगम के लेखाधिकारी के ट्रांसफर पर अलग-थलग पड़े महानगर अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 04 Jun 2018 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी के ट्रांसफर को लेकर भाजपा में महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग अलग-थलग पड़ गये हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता सहित निगम कार्यकारिणी के सभी पांच भाजपा सदस्यों ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर लेखाधिकारी के ट्रांसफर को रोकने का अनुरोध किया है। उधर, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी पीसीएस परीक्षा के लिए लंबी छुट्टी पर जाने की सूचना है।

नगर निगम में 31 मई को भाजपा के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर लेखाधिकारी का पहले आगरा और उसके बाद वाराणसी नगर निगम में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बात को लेकर नगर निगम में तरह-तरह की चर्चा हो रही। सबसे बड़ी चर्चा ठेकेदारों के दबाव में ट्रांसफर को लेकर है। पत्र महानगर अध्यक्ष की तरफ से गया था। अब महानगर अध्यक्ष की राय से अलग भाजपा पार्षद दल के नेता विपिन जिन्दल, कार्यकारिणी सदस्य व पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, पंकज गोयल, समीर चौहान, पार्कद मनमोहन जौहरी आदि ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर लेखाधिकारी के कार्य को उत्कृष्ट बताया है। ट्रांसफर को रोकने का आग्रह किया गया है। इससे भाजपा में ही फूट पड़ने लगी है। उधर, चर्चा है कि महानगर अध्यक्ष अब इस पत्र युद्ध में अपने कुछ पार्षदों से अलग से पत्र लिखवाने में जुट गये हैं ताकि स्थिति मजबूत हो सके। वहीं नगर निगम सूत्रों के अनुसार लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी पीसीएस परीक्षा के लिए लंबी छुट्टी पर चले गये हैं। शासन से परीक्षा के लिए पूर्व में ही अनुमति मिल चुकी थी। अब परीक्षा के लिए 25 दिन की छुट्टी नगर आयुक्त ने प्रदान कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें