
सहकारी साधन समिति के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक आयोजित
Meerut News - दौराला में सहकारी साधन समिति वी पैक्स की पहली बैठक हुई, जिसमें नवनिर्वाचित चेयरमैन राहुल चौधरी ने शपथ ली। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी। युवा समाजसेवी रवि चौधरी ने स्वागत किया और समिति...
दौराला, संवाददाता। सहकारी साधन समिति वी पैक्स दौराला के सभागार में बुधवार को नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित की। नवनिर्वाचित चेयरमैन राहुल चौधरी ने बोर्ड सदस्यों के साथ शपथ लेते हुए कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरमैन राहुल चौधरी को बुके भेंट कर बधाई दी। युवा समाजसेवी रवि चौधरी ने स्वागत किया और समिति एमडी मुकेश ठाकुर को उनके आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। समिति के वरिष्ठ सदस्य मास्टर ओमवीर मास्टर सिंह ने नवनिर्वाचित बोर्ड को आशीर्वाद दिया और वरिष्ठ सदस्य विनोद नंबरदार ने समिति को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर भारत चौधरी, जयवीर सिंह, हरेंद्र चौधरी, संजीव अहलावत, अमरदीप अहलावत, पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा, राजीव अहलावत, महिपाल सिंह, सतपाल, सचिन अहलावत, विकास, राजीव अहलावत आदि रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




