
मेरठ : बिजली बिल राहत योजना जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया
Meerut News - एमडी रविश गुप्ता की उपस्थिति में शक्ति क्लब विक्टोरिया पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और बिजली बिल राहत योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस नाटक में योजना के फायदे और पात्रता शर्तों को सरलता से समझाया गया।
एमडी रवीश गुप्ता की उपस्थिति में शक्ति क्लब विक्टोरिया पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारी परिवार सहित उपस्थित हुए। एमडी ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली बिल राहत योजना के प्रति जनगरूकता बढाने हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक में सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता एवं महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता द्वारा सरल एवं प्रभावी संवादों के माध्यम से योजना की आवश्यकता, फायदे एवं पात्रता शर्तों को समझाया। इस नुक्कड़ नाटक के मंचन से बताया गया की इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिजली बिल के बकाया को कम कर सकते हैं तथा समय पर बिजली बिल जमा कर, सुविधाजनक लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नुक्कड़ नाटक में योजना से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम के सफल संचालन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर एनके मिश्र निदेशक तकनीकी, आशु कालिया निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक वित्त, राहुल नन्दा मुख्य अभियन्ता, मुनीश चोपडा मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, अमित रोहिला उपमहाप्रबन्धक लेखा, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मोहम्मद अरशद खान अधीक्षण अभियन्ता शहर, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




