Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsNew Principal Ved Kumar Mishra Advocates NEP for Future-Ready Education

एआई को समझे टूल, एनईपी पर करें विश्वास

संक्षेप: Meerut News - नई शिक्षा नीति को समझना मुश्किल नहीं है। दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ के नए प्रधानाचार्य वेद कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और स्किल एजुकेशन पर फोकस करना आवश्यक है। उन्होंने 25 वर्षों का अनुभव साझा किया और...

Thu, 16 Oct 2025 01:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on
 एआई को समझे टूल, एनईपी पर करें विश्वास

नई शिक्षा नीति को समझना मुश्किल नहीं है। एनईपी पर विश्वास रखना चाहिए। एनईपी का लक्ष्य यह है कि जिसकी जरुरत भविष्य में है, उस पर काम करना है और उसके लिए तैयार होना है। यह विचार दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट के नए प्रधानाचार्य बने वेद कुमार मिश्रा ने बुधवार को स्कूल में पदभार संभालते हुए रखे। दोपहर को प्रेसवार्ता हुई, जिसमें उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान समय से बच्चों को जोड़कर चलना है। शिक्षा के साथ स्किल एजुकेशन पर भी फोकस करना है। कहा शिक्षा जगत में उनका अभी तक 25 वर्षों का अनुभव रहा है।

उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक व परास्नातक तथा बी.एड. तमिलनाडु से किया है। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और डीकिन बिजनेस स्कूल जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से कई नेतृत्व व प्रबंधन कोर्स पूरे किए हैं। वे ब्रिटिश काउंसिल एंबेसडर रहे हैं। देशभर में 350 से अधिक कार्यशालाएं संचालित कर चुके हैं और 2012 से 2025 तक सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य किया है। उन्हें बेस्ट टीचर अवार्ड, बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड और अटल शिक्षा रत्न सम्मान मिल चुका है। 2019 में डीपीएस बरेली से स्थानांतरित होकर अब वे दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के समय स्कूल में डायरेक्टर एचएम राउत ने उनका स्वागत किया।