Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsNew Online Application Process for Street Excavation in Ghaziabad to Ensure Timely Repairs
अब शहर में सड़क खुदाई के लिए लेनी होगी ऑनलाइन अनुमति

अब शहर में सड़क खुदाई के लिए लेनी होगी ऑनलाइन अनुमति

संक्षेप:

Meerut News - गाज़ियाबाद में सड़क निर्माण कार्य के बाद खुदाई की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसी भी विभाग या व्यक्ति को सड़क खुदाई के लिए आवेदन करना होगा और खोदी गई सड़क को ठीक करना अनिवार्य होगा।

Dec 03, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

शहर में जैसे ही किसी भी इलाके में सड़क का निर्माण कार्य पूरा होता है, कोई न कोई विभाग किसी कार्य को लेकर सड़क की खुदाई कर डालता है और अपना कार्य निपटाकर सड़क को खस्ता हालत करके छोड़ जाता है। ऐसी लगातार बढ़ रही शिकायतों को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने गंभीरता से लिया है। अब किसी भी विभाग या आम व्यक्ति को सड़क खुदाई कराकर कोई भी कार्य करना है तो उसकी ऑनलाइन एप के जरिए आवेदन कर अनुमति लेनी होगी। इसके बाद समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के साथ खोदी गई सड़क को ठीक भी कराना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद नगर निगम के एप को देखने के बाद कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने सड़क खुदाई के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अनुमति लिए जाने संबंधित एप बनाने और सॉफ्टवेयर विकसित करने का जिम्मा गाजियाबाद नगरायुक्त को सौंपा है। दो से तीन माह की समयावधि दी गई। विभिन्न विभागों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा विभिन्न कार्य कराने के बाद सड़कें तोड़ छोड़ देने की शिकायतों के बाद शहर में यह कदम उठाया जाएगा। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है जैसे ही सॉफ्टवेयर डेवलप होगा, नई व्यवस्था लागू कराते हुए इसका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी से वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बॉबे बाजार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने शहर में विभिन्न इलाकों में नवनिर्मित सड़कों को खोदकर-तोड़कर विभिन्न विभागों द्वारा कार्य करने और कार्य निपटाकर उसे ऐसे छोड़ देने की शिकायत की। इसके लिए पोर्टल बनवाने का सुझाव दिया। दो श्रेणियों में होंगे कार्य: कमिश्नर ने बताया विभिन्न विभागों एवं आम लोगों को सड़क खोदने दो श्रेणियों में कार्य कराने को आवेदन करने होंगे। इसमें एक रूटीन एवं दूसरा अर्जेंट कार्य के तहत आवेदन करना होगा। विभाग या संस्था को समयबद्धता से कार्य करा खोदी सड़क को पहले जैसी स्थिति में तैयार कर छोड़ना होगा।