मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन का सर्वे पूरा

Apr 06, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सर्वे और डीपीआर तैयार है। सांसद अरुण गोविल ने संसद में इस मामले को उठाया। यह परियोजना 64 किलोमीटर लंबी होगी और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगी।

मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन का सर्वे पूरा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बहुप्रतीक्षित मेरठ दौराला)-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सर्वे पूरा हो गया है और डीपीआर तैयार है। नीति आयोग आदि से स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सांसद अरुण गोविल ने संसद सत्र के दौरान मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन का मामला उठाया था। उन्होंने केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा था कि सरकार कार्रवाई करे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित जवाब में कहा कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। डीपीआर तैयार है और जल्द मंजूरी मिल सकती है।उन्होंने

कहा कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं की मंजूरी एक निरंतर और गतिशील प्रक्रिया है, इसलिए इसके निर्माण के लिए फिलहाल कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है। वैसे यह प्रोजेक्ट कुल 64 किलोमीटर का है।नमो भारत कॉरिडोर से कोई फर्क नहींरेलमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर या मेरठ मेट्रो कॉरिडोर का इस नई रेल लाइन के एलाइनमेंट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दोनों परियोजनाएं स्वतंत्र रूप से संचालित होंगी। यह रेल लाइन हस्तिनापुर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।