ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेन्द्र नाथ ने संभाला चार्ज

कैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेन्द्र नाथ ने संभाला चार्ज

मेरठ। बुधवार को कैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेन्द्र नाथ ने चार्ज लिया। औपचारिकताएं...

कैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेन्द्र नाथ ने संभाला चार्ज
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 22 Oct 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

बुधवार को कैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेन्द्र नाथ ने चार्ज लिया। औपचारिकताएं अभी जारी रहेगी। उधर, निवर्तमान सीईओ श्रीप्रसाद चव्हान को गुरुवार को कर्मचारी, अधिकारी विदाई देंगे। नए सीईओ मेरठ में पांच साल पूर्व रक्षा संपदा अधिकारी‌(डीईओ) रह चुके हैं। बुधवार सुबह नए सीईओ नवेन्द्र नाथ कैंट बोर्ड पहुंचे। मौके पर कोई स्वागत आदि न होने पर वे कुछ नाराज हो गए। उसके बाद सीधे दफ्तर पहुंचे। बाद में निवर्तमान सीईओ पहुंचे। उसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। चार्ज लिया गया। दोपहर बाद निर्वतमान सीईओ ने कैंट बोर्ड के कर्मचारियों, अधिकारियों से उनकी सीटों पर जाकर मुलाकात की। गुरुवार को कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें