कर्मचारियों की लापरवाही से जमा नहीं हुआ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड
Meerut News - नगर निगम में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ई नगर सेवा पोर्टल से बनाए गए हजारों जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं किया गया। इसके चलते नागरिकों को प्रमाण पत्रों के सत्यापन में कठिनाई हो रही है और कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

नगर निगम में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ई नगर सेवा पोर्टल से बनाए गए हजारों जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं किया गया। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमाण पत्रों के सत्यापन और प्रतिलिपि के लिए नगर निगम पहुंच रहे आवेदकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगर निगम में ई नगर सेवा के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इन प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड रिकॉर्ड-रूम में व्यवस्थित रूप से जमा नहीं कराया गया। कई मामलों में न तो हार्ड कॉपी उपलब्ध है और न ही कार्यालय स्तर पर आवश्यक डिजिटल एंट्री पूरी की गई है।
इससे प्रमाण पत्रों की पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से हजारों जन्म प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड गायब होने का मामला सामने आया है। स्थिति यह है कि नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में वर्ष 2013 के बाद जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्रों का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके चलते 2013 के बाद बने प्रमाण पत्रों के सत्यापन में गंभीर परेशानियां आ रही हैं और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिकार्ड रूम प्रभारी के अनुसार जो प्रमाण पत्र 2013 से पहले ऑफलाइन बनाए गए थे, उनका रिकॉर्ड है लेकिन 2013 के बाद व्यवस्था में बदलाव कर उसे ऑनलाइन किया गया, इसके बाद बनने वाले प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड रिकॉर्ड-रूम में नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




