मेरठ : नीला ड्रम केस में अभियोजन ने कोर्ट में की बहस

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - नीला ड्रम केस में सौरभ राजपूत की हत्या की सुनवाई मंगलवार को कोर्ट में हुई। अभियोजन की बहस जारी है और कोर्ट ने अगली सुनवाई बुधवार को तय की है। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर की थी, और लाश को नीले ड्रम में छिपाया था।

मेरठ : नीला ड्रम केस में अभियोजन ने कोर्ट में की बहस

नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में अभियोजन की ओर से बहस हुई। केस फाइनल बहस में चल रहा है और कोर्ट ने बुधवार की तारीख दी है। इस मामले में आज भी अभियोजन की बहस जारी रहेगी। इसके बाद फाइनल बयान कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत की तीन मार्च 2025 की रात घर के अंदर ही पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। लाश के टुकड़े किए और नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। इसके बाद दोनों हत्यारोपी साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने के लिए चले गए थे।

17 मार्च को दोनों वापस मेरठ लौटे और इसके बाद 18 मार्च को गिरफ्तारी हुई। मुस्कान और साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने सौरभ की लाश घर के अंदर ही नीले ड्रम से बरामद की थी।इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। केस जिला जज कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में मंगलवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने अभियोजन का पक्ष रखते हुए संपूर्ण घटना के विषय में अदालत को बताया। कोर्ट ने इस मामले में बुधवार की तारीख लगाई है और अभियोजन की ओर से बहस जारी रहेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।