Meerut News: रैपिड के बेगमपुल स्टेशन पर हर शुक्रवार सजेगी संगीत की महफिल
Meerut News: रैपिड के बेगमपुल स्टेशन पर हर शुक्रवार सजेगी संगीत की महफिल शुक्रवार शाम को हुई

Meerut News: मेरठ। एनसीआरटीसी की लोकप्रिय पहल ‘नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज’ के तीसरे सीजन का आगाज शुक्रवार को बेगमपुल स्टेशन से हो गया है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य यात्रियों को रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत देकर संगीत का सुकून भरा अनुभव कराना है। यह मंच युवाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करता है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार अब हर शुक्रवार को रैपिड के बेगमपुल स्टेशन पर संगीत की महफिल सजेगी। इससे पहले गाजियाबाद रैपिड स्टेशन, आनंद विहार स्टेशन इस तरह संगीत के कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। उद्देश्य बताया गया कि रैपिड स्टेशन को केवल आवागमन के केंद्र के बजाय एक जीवंत सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह संगीतमय शाम यात्रियों और संगीत प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
लोग हाईस्पीड यात्रा के साथ ही संगीत का आनंद लें।शुक्रवार की शाम को बेगमपुल पर इस कार्यक्रम में एमआईईटी के म्यूजिकल बैंड ‘स्वरांग’ ने विभिन्न संगीतमय प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बना दिया। साथ ही, युवा कलाकार अंशुमन द्विवेदी ने सबको अपने गाने से मंत्रमुग्ध कर दिया। अब हर शुक्रवार बेगमपुल स्टेशन पर सफर के साथ सुरों का यह सिलसिला जारी रहेगा।


