नेत्र जांच शिविर में रासोयो की छात्राओं ने कराई जांच
Mar 09, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चौथा दिन मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और लक्ष्य गीत से हुआ। शिविर में 170 छात्राओं और शिक्षकों की निशुल्क नेत्र जांच की गई। डॉ. मनोज गिरी ने आंखों की देखभाल के टिप्स भी प्रदान किए।

संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू, शबाहत ने उत्साहपूर्वक आरम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजालान और लक्ष्य गीत से हुआ। इस दौरान कॉलेज परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगा, जिसके अंतर्गत 170 छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की निशुल्क नेत्र जांच कराई गई। रुद्रा नेत्र चिकित्सा अस्पताल सरधना से आए डॉ. मनोज गिरी ने आंखों की देखभाल के लिए टिप्स भी दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


