राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाएं

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई उन्मुक्त भारत ने सहारनपुर के ननौता में ग्रीनफील्ड एकेडमी में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत गोष्ठी एवं वर्कशॉप का आयोजन किया। ओम सिंह राणा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, अनुशासन और संस्कारों पर जोर दिया। पूनम राणा ने क्रांतिकारियों के बलिदानों की याद दिलाते हुए विद्यार्थियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाएं

अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई उन्मुक्त भारत द्वारा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान में सहारनपुर के ननौता में ग्रीनफील्ड एकेडमी में गोष्ठी एवं वर्कशॉप हुई। शुभारंभ उन्मुक्त भारत के प्रतिनिधि ओम सिंह राणा, पूनम राणा और प्रिंसीपल कुमुद पुंडीर ने किया। कुमुद पुंडीर ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाने को प्रेरित किया। बतौर मुख्य वक्ता ओम सिंह राणा ने सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए चलाई जा रही योजना को समझाते हुए समाज के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया।पूनम राणा ने शहीद खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं विनायक दामोदर सावरकर सहित विभिन्न क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने नशा मुक्त भारत, मोबाइल फोन के सदुपयोग-दुरुपयोग, आपातकालीन सेवा 112 के प्रभावी उपयोग पर भी बात की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।