रिकार्ड तोड़ फर्राटा भर रही रैपिड और मेरठ मेट्रो
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत ने 3 करोड़ यात्रियों का सफर पूरा किया है। इसके उद्घाटन के दो माह में ही 55 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह ट्रेन, जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलती है, ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल आया है।

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत ने इतिहास रच दिया है। एक मई तीन करोड़ से अधिक यात्रियों का सफर पूरा हो गया है। मेरठ में रैपिड और मेट्रो की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेरठ कॉरिडोर के उद्घाटन के दो माह में यात्रियों की संख्या 55 लाख के पार पहुंच गई है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली 'नमो भारत' ट्रेन ने परिचालन के कुछ ही महीनों के भीतर ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एनसीआरटीसी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार नमो भारत ने तीन करोड़ यात्रियों के सफर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि मेरठ मेट्रो और दिल्ली खंड के पूर्ण संचालन के बाद मिली है, जिसने एनसीआर के क्षेत्रीय परिवहन की तस्वीर बदल दी है।
यात्री संख्या में अभूतपूर्व उछाल
22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ मेट्रो के साथ पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन किए जाने के बाद से यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल आया है। पिछले दो महीनों में ही लगभग 55 लाख यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया। आंकड़ों की बात करें तो दैनिक यात्री की संख्या सामान्य दिनों में 90,000 से 1,14,599 यात्री तक पहुंच गई है।
वहीं रविवार को सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी अब 85 हजार तक पहुंच गई है। औसत प्रतिदिन 92,364 यात्री रैपिड से सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या का रिकार्ड यह है कि चार महीने में ही दो करोड़ से तीन करोड़ हो गई है। अर्थात मात्र पांच महीने से भी कम समय में एक करोड़ यात्रियों ने सफर किया है।
सफर की दूरी घटी, भरोसा बढ़ा
एनसीआरटीसी का दावा है कि नमो भारत की सफलता का सबसे बड़ा कारण समय की बचत है। दिल्ली से मेरठ की जो दूरी सड़क मार्ग से तय करने में तीन घंटे लगते थे, वह अब मात्र एक घंटे में पूरी हो रही है। यही कारण है कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मील के पत्थर: शून्य से 3 करोड़ तक का सफर
समय उपलब्धि
अक्टूबर 2023 साहिबाबाद से दुहाई (17 किमी) के साथ शुरुआत।
मई 2025 एक करोड़ राइडरशिप का आंकड़ा पार।
दिसंबर 2025 दो करोड़ राइडरशिप का माइलस्टोन।
फरवरी 2026 मेरठ मेट्रो और संपूर्ण कॉरिडोर का परिचालन शुरू।
01 मई 2026 3 करोड़ यात्रियों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार।
नमो भारत से संबंधित सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


