Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsNamami Gange Program at Uttam Public School Students Participate in Cleanliness and Awareness Activities
चार्ट मेकिंग में स्वर्णा पोसवाल ने जीता प्रथम पुरस्कार

चार्ट मेकिंग में स्वर्णा पोसवाल ने जीता प्रथम पुरस्कार

संक्षेप:

Meerut News - मवाना में उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 6 से 10 के छात्रों ने पोस्टर, रंगोली, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर तुषार गुप्ता ने गंगा के महत्व पर चर्चा की और स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Nov 05, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में जिला गंगा समिति, मेरठ की ओर से नमामि गंगे कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, रंगोली, स्लोगन लेखन, प्रश्नोत्तरी और स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर तुषार गुप्ता ने बच्चों को गंगा के महत्व और संरक्षण के बारे में जानकारी दी। बताया कि गंगा भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है और इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। नमामि गंगे के स्पेयर हेड इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि स्वच्छता और साफ-सफाई हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार स्वर्णा पोसवाल, द्वितीय पुरस्कार कंदर्प सैनी तथा तृतीय पुरस्कार गुरमनकौर ने जीता। स्लोगन लेखन में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी शर्मा, द्वितीय पुरस्कार तेजस नागर तथा तृतीय पुरस्कार प्रत्यक्ष नलवा को प्राप्त हुआ। प्रश्नोत्तरी में तत्काल उत्तर देने पर वासुदेव शर्मा, अंशिका चौधरी, नियति जंगवाल, प्रत्यक्ष नलवा, वैशाली शर्मा, शांतनु हुड्डा आदि ने मेडल प्राप्त किया। रंगोली में प्रथम पुरस्कार परी ढिल्लन, अवनी चौधरी, आराध्या पंवार, लक्ष्मी पंवार ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय पुरस्कार छवी शर्मा, आयुषी बुटार, परी पोसवाल, अंशिका जाखड़ तथा आर्या नलवा ने प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक सीएस चौधरी, प्रधानाचार्या ममता चौधरी, पूजा गुप्ता, रुचि वर्मा, निधि भड़ाना, हिमांशु सिंघल, अरविंद चौधरी, रवि सहगल, उपासना शर्मा, रवि राणा, नौशाबा प्रवीण आदि रहे।