ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनमामि गंगे अभियान के जरिए आम लोगों को करेंगे जागरूक

नमामि गंगे अभियान के जरिए आम लोगों को करेंगे जागरूक

नमामि गंगे अभियान में अब तेजी आएगी। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों का आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की आम लोगों को...

नमामि गंगे अभियान के जरिए आम लोगों को करेंगे जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 20 Mar 2018 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नमामि गंगे अभियान में अब तेजी आएगी। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों का आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की आम लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करेंगे। बुधवार को विकास भवन में होने वाली वर्कशॉप में तमाम विभागों के अफसर नमामि गंगे अभियान के तहत किए गए और प्रस्तावित कार्यों की प्रजेंटेशन देंगे।

सोमवार को गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में नमामि गंगे अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विभागों के अधिकारियों ने बैठक में अभी तक किए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही निर्णय लिया कि अभियान से जुड़े विभागों की ओर से जो कार्य किए जाने हैं उनके बारे में भी आम लोगों को जानकारी दी जाएगी और नमामि गंगे अभियान से आम लोगों को भी जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल और डीएफओ अदिति शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार को विकास भवन में वर्कशॉप का आयोजन होगा। इसमें संबंधित विभागों के अफसर प्रजेंटेशन दें। इसमें अभी तक नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत किए गए कार्यों और प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से विभाग पर जानकारी दी जाएगी। डीपीआरओ आलोक शर्मा, पर्यावरणविद् डॉ. मधु वत्स, बिजली विभाग के पंकज जैन, लोक निर्माण विभाग के प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. राजकुमार के प्रतिनिधि ने और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने अपनी रिपोर्ट पेश की।

यह किए जाने हैं कार्य

- इंडस्ट्री और शहर से निकला पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होकर ही जाए।

- सिचाई विभाग गंगा के कटान रोकने के लिए जरूरत कदम उठाएंगे।

- कूड़े का निस्तारण और प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

- लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि फसलों में पेस्टीसाइड का प्रयोग कम करें।

- वन विभाग गंगा किनारे गांवों और खाली जमीन पर पौधरोपण करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें