सनसनी : जंगल में मिला सैलून संचालक का शव, हत्या की आशंका
Meerut News - किठौर के नंगली गांव में एक सैलून संचालक बिट्टू का शव शुक्रवार को एक ट्यूबवेल के पास मिला। शव के पास शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान मिले। पुलिस ने बिट्टू के साथी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बिट्टू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मामले की जांच जारी है।

किठौर थाना क्षेत्र के नंगली गांव के जंगल में शुक्रवार को निकले सैलून संचालक का शव सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विक्रम की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे बिना बताए घर से निकले बिट्टू (24) पुत्र बीर सिंह का शव शनिवार सुबह करीब आठ बजे निराई करने गई एक महिला को सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विक्रम की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रमोद कुमार व इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना मय फोर्स जांच पड़ताल की।
शव के पास शराब के तीन खाली पैक, सिलोनचन ट्यूब, कीटनाशक के अलावा डंडा और दो जोड़ी चप्पलें बरामद हुई। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य सील किए। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने मृतक के साथी राहुल पुत्र शक्ति सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी।राहुल के परिजनों पर अभद्रता का आरोपमृतक की मां बबीता ने बताया कि बिट्टू देर-सबेर घर लौट आता था। शुक्रवार राहुल के साथ बिट्टी देखा गया था। इसको लेकर वह राहुल के घर पहुंची तो उसकी मां ने अभद्रता की। राहुल चुपचाप घर में बैठा रहा।हिस्ट्रीशीटर से भी थे सम्बन्धग्रामीणों के अनुसार बिट्टू के गांव के ही हिस्ट्रीशीटर से सम्बन्ध बताए जा रहे है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


