Meerut News: दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव के पास मिला खून
Meerut News: जटौली गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध धर्मपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस के अनुसार, उनकी मौत का कारण दिमागी नस फटने या हृदय गति रुकने से हो सकता है। घटना परिजनों को जानकारी दी गई और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Meerut News: जटौली गांव में बंद पड़ी शीशा फैक्ट्री में परचून की दुकान चलाने वाले वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मपाल 65 वर्ष निवासी गांव महादेव, थाना सरधना के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत दिमाग की नस फटने या हृदय गति रुकने से लग रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार धर्मपाल 15 साल से जटौली में सतवीर के मकान में परचून की दुकान किराए पर चला रहे थे। वहीं पर वे अकेले रह रहे थे। गुरुवार को किसी ने फैकट्री के अंदर उनका शव पड़ा देखा।
उनके मुंह से खून निकल रहा था। आशंका है कि वह नहाने के लिए जा रहे थे। सूचना पर हाईवे चौकी प्रभारी मनवेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी विनायक भौसले और सीओ दौराला शिव ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे।सूचना मिलते ही धर्मपाल का बेटा राजू और पोता अश्वनी पुत्र राजू पहुंच गए। बताया कि धर्मपाल की पत्नी मुकेश की 25 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक ही बेटा राजू है जो महादेव गांव में दुकान चलाता है। जबकि अश्वनी कंकरखेड़ा में नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Vinay Sharmaशॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


