प्रियंका प्रकरण: हर सवाल के सटीक जबावों ने उलझाई गुत्थी
Meerut News - काउंसलिंग सेशन -मेडिकल के मानसिक रोग विभाग में एक घंटे चली उदयभानु की काउंसिलिंग

सदर बाजार में प्रियंका की लाश को मकान में बंद कर पांच महीने हरिद्वार में रहने वाले पिता उदयभानु की शनिवार को पहले दिन एक घंटे काउंसिलिंग हुई। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में चिकित्सकों की टीम ने काउंसिलिंग की। इस दौरान उदयभानु ने टीम को हर सवाल का सटीक जवाब दिया। सटीक जवाबों ने प्रियंका की मौत के राज की गुत्थी को उलझा दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि लगभग दस दिनों तक काउंसिलिंग और मानसिक जांच होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल ने बताया कि उदयभानु के स्वास्थ्य के साथ हर व्यवहार, बोलचाल पर पैनी नजर रखी जा रही है।
उदयभानु को दवा नहीं दी जा रही है। वार्ड में राउंड के वक्त उससे सामान्य बातचीत की जा रही है। तीन दिन बाद से उदयभानु के साइकोलॉजिकल टेस्ट शुरु हो जाएंगे। अभी तक की काउंसिलिंग में उदयभानु हर सवाल का सही जवाब दे रहा है। पूरी काउंसिलिंग और मनोदशा की जांचों के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार होगी, वही बताएगी कि उसकी मानसिक दशा कैसी है।यह था मामलासदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका विश्वास की नवंबर 2025 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार की जगह पिता उदयभानु ने शव को मकान में बंद कर दिया और कई दिनों तक शव के आसपास परफ्यूम छिड़कता रहा। उदयभानु पांच दिसंबर को हरिद्वार चला गया था। इसके बाद अब 10 अप्रैल को उदयभानु मेरठ आया तो प्रियंका की मौत का खुलासा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


