Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMurder of Young Man in Meerut Alcohol-Fueled Dispute Leads to Death
लोहियानगर में युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या

लोहियानगर में युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या

संक्षेप: Meerut News - मेरठ के लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। शराब पीने के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने ईंट से सिर कूचकर आकिल की जान ली। रविवार सुबह बच्चों ने शव देखा और पुलिस को सूचना...

Mon, 27 Oct 2025 11:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी में शनिवार देररात ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। रात को शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और साथियों ने युवक की हत्या कर दी। रविवार सुबह बच्चों ने लाश देखकर मोहल्ले में जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों ने पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जाकिर कॉलोनी गली-26 निवासी 35 वर्षीय आकिल ई-रिक्शा चलाता था। आकिल के पिता शौकीन बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार के सदस्य शौकीन को देखने शनिवार रात अस्पताल गए थे। रात करीब 10 बजे आकिल को कुछ युवक घर से साथ ले गए। रविवार सुबह घर के पास खाली प्लॉट में आकिल का शव मिला। कुछ बच्चों ने शव देखकर हल्ला मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया। मृतक की पहचान हुई और परिजनों को बुलाया गया। घटनास्थल पर शराब के गिलास मिले। आशंका जताई रात में शराब पीने के दौरान सिर पर ईंट और पत्थर से वार कर हत्या की गई। आकिल के भाई कफिल ने आकिल के दोस्तों आबिद, आरिफ, साकिब, आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।