Meerut News: इंचौली में ससुरालियों ने दामाद को पीटकर मार डाला
Meerut News: इंचौली कस्बे में पैसों के लेन-देन के आरोप में ससुरालियों ने दामाद उस्मान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने इसके लिए ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। उस्मान के पीछे चार छोटे बच्चे और पत्नी रिहाना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Meerut News: इंचौली कस्बे में पैसों के लेनदेने के आरोप में ससुरालियों ने दामाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से परिजनों से कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मूलरूप से बड़ौत जिला बागपत निवासी 28 वर्षीय उस्मान अपने परिवार के साथ इंचौली में स्थित छप्पर वाली मस्जिद के पास किराए के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी शादी करीब 11 साल पहले इंचौली में पड़ोस में ही रहने वाली रिहाना से हुई थी। सोमवार रात ससुर हबीब, साले शहजाद और इमरान ने लाठी डंडों से उस्मान की पिटाई की थी।
हत्या का आरोप
मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उस्मान को उठाने का प्रयास किया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर इंचौली पुलिस व फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों ने ससुरालियों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
पैसों का विवाद
मृतक की बहन गुलशन ने बताया कि उस्मान ने लोटरी के ढ़ाई लाख रुपये ससुराल पक्ष को दिए हुए थे। जब वह उन पैसों को वापस मांगता तो आरोपी उसके साथ वह मारपीट कर देते थे। आरोप यह भी है कि गुलशन और उस्मान की पत्नी रिहाना के बीच कहासुनी हुई थी। इस बात को लेकर उस्मान और रिहाना के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उस्मान पर जानलेवा हमला बोल दिया। एसओ इंचौली कर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक उस्मान शराब पीने का आदती था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार की जानकारी
वहीं मृतक के छोटे भाई इमरान ने ससुर हबीब, साले शहजाद और इमरान के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मृतक उस्मान छह भाई बहनों गय्यूर, गुलशन, नरगिश, इमरान और शानिया में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी रिहाना समेत चार बच्चे रिहान, फैजान, साईबा और शहजान है।


