मेरठ के मुंडाली में रेलवे कर्मचारी की हत्या

By Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ

- खरखौदा रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था मृतक विवेक - अजराड़ा के जंगल

मेरठ के मुंडाली में रेलवे कर्मचारी की हत्या

मेरठ/मुंडाली। हिटी मुंडाली स्थित अजराड़ा के जंगल में लूट के विरोध पर रविवार रात रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र महेंद्र सिंह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। इनके सबसे बड़े भाई विकास चौहान रोडवेज में कर्मचारी हैं, दूसरा भाई रोहित एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। विवेक चौहान की ड्यूटी खरखौदा रेलवे स्टेशन पर थी। नाइट शिफ्ट होने के कारण रविवार शाम करीब 6:30 बजे विवेक घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।

रात करीब 8:00 बजे विवेक का शव मुंडाली क्षेत्र में अजराड़ा-मुंडाली संपर्क मार्ग के चौराहे पर राहगीरों को मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। विवेक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को विवेक की हत्या सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। लूट के विरोध पर हत्या की आशंका, पुलिस बता रही दुर्घटना विवेक के सीने पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसकी हत्या की गई। आशंका है लूट के विरोध पर वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस अफसर घटना को हादसा बताने में लगे हैं। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल विवेक के परिवार में पत्नी काव्या और डेढ़ साल की बेटी है। पत्नी को विवेक के बारे में जानकारी हुई तो रोते हुए बदहवास हो गई। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। -------------------- कहना इनका... विवेक नामक व्यक्ति का शव मुंडाली क्षेत्र में मिला था। जांच की जा रही है। विवेक की बाइक भी वही मिली है। संभव है हादसे में मौत हुई हो। अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।