अब्दुल हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

अब्दुल हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ में अब्दुल हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार ने हत्या की धाराओं...

Aug 18, 2025 05:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ। अब्दुल हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अय्यूब, आबिद, शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर वारदात को हत्या में तरमीम कराने की बात कही। पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मछेरान स्थित पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी 45 वर्षीय अब्दुल रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। अब्दुल के परिवार में पत्नी शमा, दो बेटी और तीन बेटे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते शुक्रवार रात 15 अगस्त को अब्दुल की 14 वर्षीय बेटी रिमशा का जन्मदिन था। रात करीब 10 बजे अब्दुल और उसका परिवार घर में डीजे पर गाने बजाकर बर्थडे पार्टी का जश्न मना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर अय्यूब ने डीजे की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर बाद हिस्ट्रीशीटर अय्यूब बेटे आबिद साले शाहिद, चांद, साली चमन ने अब्दुल के घर हमला बोल दिया था। आरोपियों ने अब्दुल करीम की हत्या कर दी। मामले में मृतक के साले वसीम की तरफ से हिस्ट्रीशीटर अय्यूब, बेटे आबिद, साले शाहिद, चांद, साली चमन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। देर रात पुलिस ने तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर अय्यूब,शाहिद,आबिद को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम कई जगह दबिश दे रही है। जल्द फरार आरोपी महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।