Meerut News: नगर निगम अब बकायेदारों के खिलाफ चलाएगा विशेष अभियान
Meerut News: नगर निगम ने शहर के एक लाख से अधिक टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। गृहकर जमा न करने वाले भवन स्वामियों को नए बिल जारी किए गए हैं। नगर निगम ने 10 दिनों का समय दिया है और सख्त चेतावनी दी है कि समय पर बकाया राशि जमा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Meerut News: नगर निगम ने शहर के टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। निगम ने उन भवन स्वामियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिन्होंने लंबे समय से अपना गृहकर जमा नहीं किया है। उन सभी को पुराने बकाये के साथ नया बिल जारी कर दिया गया है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में एक लाख से अधिक भवन स्वामी ऐसे हैं जो नगर निगम के डिफाल्टरों की सूची में शामिल हैं। इन बकायेदारों पर निगम का करोड़ों रुपये का राजस्व बकाया है, जिसे वसूलने के लिए अब निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उदय भान सिंह के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने अब तक शहर के 2.38 लाख भवन स्वामियों को बिल जारी कर दिए हैं। इन सभी को समय रहते बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह बिल अंतिम चेतावनी के रूप में देखे जाने चाहिए। बकायेदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए 10 दिनों का समय दिया है।नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर के विकास कार्यों और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए समय पर कर का भुगतान अनिवार्य है। उन्होंने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे 10 दिन का इंतजार न करें और अंतिम तिथि से पहले अपना गृहकर जमा कर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


