Municipal Commissioner Issues Notice to BVG Company Over Door-to-Door Garbage Collection Contract 24 घंटे में जवाब न मिला तो डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMunicipal Commissioner Issues Notice to BVG Company Over Door-to-Door Garbage Collection Contract

24 घंटे में जवाब न मिला तो डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त

Meerut News - नगर आयुक्त ने बीवीजी कंपनी को 30 दिसंबर तक संतोषजनक जवाब देने का नोटिस दिया है। यदि कंपनी ने 24 घंटे में जवाब नहीं दिया, तो डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। हड़ताल को ठेके की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 30 Dec 2024 01:50 AM
share Share
Follow Us on
24 घंटे में जवाब न मिला तो डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त

24 घंटे में यदि बीवीजी कंपनी ने नगर आयुक्त को संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सोमवार शाम से डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने दो महीने में दो बार डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर हड़ताल को गंभीरता से लिया है। नगर आयुक्त ने कहा है 30 दिसंबर की शाम तक जवाब नहीं मिला तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने मेरठ महोत्सव के दौरान 24 दिसंबर को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के काम में हड़ताल को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस के तहत 30 दिसंबर की शाम तक जवाब मांगा गया। हड़ताल को ठेके की शर्तों का उल्लंघन बताया गया। कहा गया पहले 18 अक्तूबर और उसके बाद 24 दिसंबर को हड़ताल से नगर निगम की छवि धूमिल की गई। तीन वर्षो में यूजर चार्ज की वसूली 15 से 16 प्रतिशत की गई, जो असंतोषजनक है। 73 वार्डों में चल रहा कार्य भी असंतोषजनक है। ऐसे में 30 दिसंबर की शाम तक यदि नोटिस का कंपनी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो छह जनवरी 2022 को किया गया ठेका नगर निगम निरस्त कर देगा। नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन को जारी रखेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।