Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMunicipal Board Meeting in Sardhana Development Proposals and Republic Day Celebrations Approved
पालिका बोर्ड बैठक: हंगामे के बीच करोड़ो रुपये के प्रस्ताव हुए पास

पालिका बोर्ड बैठक: हंगामे के बीच करोड़ो रुपये के प्रस्ताव हुए पास

संक्षेप:

Meerut News - सरधना में नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई, जिसमें सभासदों ने हंगामा किया। करोड़ों रुपये के विकास प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गणतंत्र दिवस भव्य तरीके से मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वार्ड की समस्याएं जैसे सड़क, नाली और पथ प्रकाश पर चर्चा हुई। कूड़ा निस्तारण और टैक्स पर भी निर्णय लिए गए।

Jan 14, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सभासदों द्वारा हंगामा किया गया। इसी बीच करोड़ों रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मिति से पारित किया गया। सर्वप्रथम गत बोर्ड बैठक की पुष्टि की गई। इसके बाद सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। मुख्य रूप से सड़क, नाली, पथ प्रकाश की समस्याएं सामने आईं। इस दौरान तय किया कि गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत 2.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव सक्षम स्तर पर प्रेषित करने पर सहमति बनी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जलकर, गृहकर, डेयरी, फैक्ट्री आदि पर एग्रीमेंट के आधार पर टैक्स निर्माण करने पर सहमति बनी। वाटर टैक्स कम से कम लगाने पर सहमति बनी। कूड़ा निस्तारण के लिए व्यवसायिक भवनों पर 30 रुपये प्रतिमाह शुल्क लगाने और आवासीय भवनों पर कोई कर नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। तय किया कि मोबाइल टॉवर पर लाइसेंस शुल्क लगाने के लिए उपविधि बनाई जाएगी। नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी के लिए आवास बनाने पर सभी ने समहति जताई। टैक्स और कूड़ा कलेक्शन पर चार्ज लगाने को लेकर सभासदों ने खासा विरोध किया। हंगामे के बीच करीब 2.29 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। इस मौके पर चेयरपर्सन सबीला वेगम, ईओ दीपिका शुक्ला, सभासद शानू जैन, राहुल पाल, खालिद अंसारी, हाजी मन्नान, फरमान अंसारी, इमरान ठाकुर, संजय सोनी, सोनू त्यागी, मुकेश कुमार, शाहिद मलिक, वीर सिंह भाटी, सलीम कुरैशी, शहजाद सितारा आदि रहे।