
पंजाब के किसानों की मदद को भेजा पत्र
Meerut News - सरदार वीएम सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने पंजाब में बाढ़ के कारण प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण है, लेकिन बाढ़ से खेत...
एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में सरदार वीएम सिंह ने कहा कि पंजाब देश की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी राज्य है, बाढ़ के चलते राज्य का बड़ा हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खेतों में 4 से 7 फुट तक रेत और सिलट जमा हो गई है। ऐसे में किसानों को फसल बोने में दिक्कत होगी। किसान केंद्र और राज्य सरकार से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं लेकिन राजनितिक लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों को फुटबॉल बनाकर रख दिया है।

हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के किसानों ने पंजाब के अपने किसान भाइयों की बहुत मदद की है लेकिन अब उन्हें राशन की नहीं बल्कि खेतों को तैयार करने और फसल के बीज व खाद आदि की जरुरत होगी। सरदार वीएम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आपदा ग्रस्त पंजाब की मदद कराने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




