सीबीएसई 12वीं के परिणाम देखकर झूम उठे विद्यार्थी
Meerut News - एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जानवी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका ने 90 प्रतिशत और रक्षित सिवाच ने 85 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि छात्रा जानवी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा रक्षित सिवाच ने 85 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावियों में शयान 85 प्रतिशत, वर्तिका त्यागी 85 प्रतिशत, अदिति स्वामी 85 प्रतिशत, आयनांश वर्मा 82 प्रतिशत और राज ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यक्ष अजय भारद्वाज डा. रितिका शर्मा और प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


