Meerut News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में माताओं, बहनों के बीच पहुंचे सांसद अरुण गोविल
Meerut News: मेरठ में सांसद अरुण गोविल ने 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम के तहत माताओं, बहनों और बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने गर्भवती माताओं को पोषण पोटली दी और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। वरिष्ठ आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और सम्मान का भाव बढ़ाना है।

Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता मंगलवार को सांसद अरुण गोविल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किठौर विधानसभा के रजपुरा ब्लॉक में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं नन्हे बच्चों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति, बच्चों एवं समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले लोगों के प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रकट करना रहा। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने गर्भवती माताओं को पोषण पोटली भेंट की। साथ ही नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और बच्चों को पुस्तकें भेंट कर उन्हें शिक्षा एवं ज्ञान की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्षों से समाज की सेवा में समर्पित वरिष्ठ आशा बहनों को शॉल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि माताओं, बहनों और बच्चों के बीच बिताए ये आत्मीय पल उनके लिए जनसेवा के सबसे सुखद अनुभवों में से एक हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का भाव पहुंचे और सेवा एवं सम्मान की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुशील चौहान, ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, जिला उपाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, सनी गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।


