Meerut News: फूलबाग में माता की चौकी का हुआ आयोजन, सांसद अरुण गोविल रहे मुख्य अतिथि

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: मेरठ की फूलबाग कॉलोनी में नवरात्रि के अवसर पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा द्वारा आयोजित नौ माता चौकियों की श्रृंखला की छठी चौकी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सांसद अरुण गोविल ने माता रानी के दर्शन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने समाज को जोड़ने और सनातन संस्कृति के प्रचार के प्रयासों की सराहना की। भजन कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

Meerut News: फूलबाग में माता की चौकी का हुआ आयोजन, सांसद अरुण गोविल रहे मुख्य अतिथि

Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा द्वारा सेवा बस्तियों में आयोजित नौ माता चौकियों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को छठी चौकी फूलबाग मंडल की मेन रोड, फूलबाग कॉलोनी में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। ​मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद अरुण गोविल ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और समाज को जोड़ने के लिए कमल दत्त शर्मा के प्रयासों की सराहना की। ​इस अवसर पर कमल दत्त शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास उनका सम्मान और सेवा-सुरक्षा ही उनका संकल्प है।

कार्यक्रम में वैष्णवी म्यूजिकल ग्रुप की गायिका वैष्णवी नागदेव और नरेश पंडित ने भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में पार्षद रेखा सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज गुप्ता, दिनेश कौशिक, विक्रम शर्मा, सनी चड्ढा, दीपक प्रजापति, नवीन, रोहित आनंद और पाशु टॉक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: फूलबाग में माता की चौकी का हुआ आयोजन, सांसद अरुण गोविल रहे मुख्य अतिथि