Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMother Killed Daughter Abducted in Shocking Incident in Kapasada Village
दर्दनाक! सरधना में मां की फरसे से हत्या कर बेटी का अपहरण, इलाके में हड़कंप

दर्दनाक! सरधना में मां की फरसे से हत्या कर बेटी का अपहरण, इलाके में हड़कंप

संक्षेप:

Meerut News - सरधना के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी पर हमला कर बेटी का अपहरण कर लिया गया। मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे सिर पर फरसा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में तनाव फैल गया है।

Jan 09, 2026 02:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रही मां-बेटी पर हमला कर युवती का अपहरण कर लिया गया। मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मां के सिर पर फरसा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा घटनास्थन पर पहुंचे। गांव में फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। युवती की बरामदगी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। कपसाड़ निवासी सुनीता, 21 साल की बेटी रूबी के साथ गुरुवार सुबह गन्ना छीलने खेत पर जा रही थी। गांव के बाहर रजवाहा पुल पर गांव निवासी पारस सोम ने अपने साथी सुनील और दो अन्य के साथ मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रूबी का अपहरण कर लिया। रूबी की मां सुनीता, आरोपियों से भिड़ गई तो उनके सिर पर फरसा से वार कर दिया और आरोपी फरार हो गए। घायल महिला को आसपास मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई।

उधर, वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। भीम आर्मी के सदस्य और सपा विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे। एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा भी गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी को लगाया गया है। एसपी देहात, एएसपी और सीओ सरधना ने भी सरधना में कैंप किया। एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों को युवती की बरामदगी के लिए लगाया गया है। मृतका के बेटे नरसी की ओर से पारस सोम और सुनील को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात पर मां की हत्या और बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस देरशाम तक युवती को बरामद नहीं कर सकी थी।