Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMother Injured While Saving Daughter from Train on Delhi-Haridwar Railway Track
बेटी को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ी मां

बेटी को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ी मां

संक्षेप: Meerut News - दौराला में एक मां ने अपनी बेटी को ट्रेन की ओर जाते देख दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला और उसकी दोनों बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना...

Mon, 27 Oct 2025 11:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दौराला दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर रविवार देर शाम खौफनाक मंजर देखकर लोग सहम गए। एक मां रेलवे ट्रैक पर बेटी को ट्रेन की ओर जाता देख दौड़ पड़ी। मां-बेटी को ट्रैक पर देख लोको पायलेट ने ट्रेन को किसी तरह रोका, लेकिन तब तक बेटी को बचाने के प्रयास में मां ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला और बेटी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। देदवा निवासी नितिन की पत्नी पांच वर्षीय बेटी ज्योति और तीन साल की अनाया को लेकर दौराला दवाई लेने आई थी। बाजार में फाटक के पास एक दुकान पर रूक गई। इस दौरान बड़ी बेटी रेलवे ट्रैक की ओर चली गई।

बच्ची को रेलवे ट्रैक पर जाता देख लोगों ने शोर मचाया कि ट्रेन आ रही है। महिला बेटी को देख रेलवे ट्रैक पर तेज गति से दौड़ पड़ी। मेरठ से सहारनपुर जा रही 64557 डीएम पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलेट ने ट्रेन रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। महिला ने किसी तरह बेटी को ट्रैक से धकेलकर फेंक दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। मां के पीछे दौड़ रही छोटी बेटी भी ट्रैक पर गिरकर घायल हो गई। लोगों ने घायल बच्चियों और महिला को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में तीनों को घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।